
We've funded 50Lakhs
भानु हिंदू जी का जन्म एक सामान्य परिवार में हुआ, जहाँ न परिस्थितियाँ अत्यंत विपन्न थीं और न ही जीवन विलासितापूर्ण था। परिवार की स्वाभाविक अपेक्षा थी कि वे इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त कर एक अच्छे पद पर स्थापित हों, आर्थिक रूप से परिवार को सशक्त बनाएँ और जीवन को सुख-सुविधाओं से परिपूर्ण करें। उन्होंने इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त की और उनके अनेक मित्र देश के विभिन्न हिस्सों में आकर्षक वेतन वाले पदों पर पहुँचे तथा एक समृद्ध जीवन की ओर अग्रसर हुए। उनके सामने भी वही अवसर थे ,एक सुरक्षित भविष्य, आर्थिक समृद्धि और व्यक्तिगत उन्नति। लेकिन उनके भीतर जीवन को लेकर एक व्यापक दृष्टि आकार ले रही थी। जहाँ अधिकांश लोग अपनी शिक्षा को व्यक्तिगत सफलता का माध्यम बना रहे थे, वहीं उन्होंने अपने जीवन को समाज, सनातन संस्कृति और राष्ट्र के प्रति समर्पित करने का मार्ग चुना |
शिक्षा वह ज्योति है, जो अंतर्निहित सामर्थ्य को जागृत कर जीवन को दिशा देती है।
एक ध्वज, एक गणवेश, एक अनुशासन और एक संकल्प।
कुछ यात्राएँ मार्ग पर चलती हैं, और कुछ यात्राएँ युग की चेतना को गति देती हैं।
पर्यावरण संरक्षण में हमारा सहयोग
निर्धन, बेसहारा, निराश्रित एवं जरूरतमंद लोगों तक भोजन पहुँचाना।
जहाँ पीड़ा है, वहाँ हमारा दायित्व है; जहाँ आवश्यकता है, वहाँ हमारी संवेदना है।
हमारा ध्येय केवल समाज को जागृत करना नहीं, बल्कि ऐसी चेतना का निर्माण करना है, जो व्यक्ति को विचारशील बनाए, विचार को संस्कार दे, संस्कार को कर्तव्य में बदले और कर्तव्य को राष्ट्रसमर्पण की दिशा दे। ऐसे जागरूक, विवेकशील, चरित्रवान और राष्ट्रनिष्ठ व्यक्तित्वों का निर्माण ही हमारा संकल्प है। इसी ध्येय से हम सनातन संस्कृति, समाजसेवा, स्वास्थ्य, गौसेवा, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्रभाव और सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाते हैं, ताकि जागृत, संस्कारित और संगठित समाज के माध्यम से राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपना योगदान दिया जा सके।
समाज सेवा हमारी संस्कृति में संस्कार है, कर्तव्य है और जीवन का धर्म है।
समाज की पीड़ा को अपनी पीड़ा मानकर जरूरतमंदों के साथ खड़ा होना, ईश्वर के कार्य में स्वयं को निमित्त बनाना है।
इसी सेवा-भाव को राष्ट्रसमर्पण का माध्यम बनाना हमारा संकल्प है।
उपचार में आर्थिक सहयोग, आवश्यकता पर रक्तदान, स्वास्थ्य एवं उपचार शिविर और संकट के समय चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना।
गौ माता हमारी आस्था ही नहीं, सनातन संस्कृति की जीवंत धरोहर हैं। गौ माता की रक्षा, उपचार, चारा-पानी, आश्रय एवं संकट में बचाव के माध्यम से श्रद्धा को सेवा और सेवा को संरक्षण का स्वरूप देना हमारा संकल्प है।
सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति, महापुरुषों के आदर्शों और वीर बलिदानों को समाज तक पहुँचाकर धर्मबोध और सांस्कृतिक चेतना जगाना।
अनुशासन, सेवा, कर्तव्य और राष्ट्रनिष्ठा को जीवन का संस्कार बनाना तथा युवाओं में जागरूकता और उत्तरदायित्व विकसित करना।
समाज को एक सूत्र में जोड़ना, सहयोग की शक्ति को संगठित करना और सामूहिक संकल्प को जनशक्ति में परिवर्तित करना।
हमारा प्रयास—चेतना से संगठन, संगठन से शक्ति और शक्ति से लक्ष्य प्राप्ति।
गौ माता की सेवा उनकी उपयोगिता तक सीमित नहीं उनके जीवन के अंतिम क्षण तक हमारा कर्तव्य है।
जिस समाज का बच्चा शिक्षा से वंचित होता है, उसकी विवशता का लाभ उठाना आसान हो जाता है।
हम मंदिरों में ऐसी व्यवस्था का निर्माण करना चाहते हैं जहाँ सभी को समान अधिकार प्राप्त हों !
आज भी बेहतर उपचार और समय पर चिकित्सा सुविधा न मिल पाने के कारण अनेक लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है।
हमारी पहचान केवल हमारे कार्यों से नहीं, बल्कि उन संस्कारों, मूल्यों और अटूट विश्वास से बनती है, जो समाज के हृदय में स्थान बनाते हैं। सनातन संस्कृति की शाश्वत चेतना, करुणा, परोपकार और लोककल्याण की भावना से प्रेरित हमारा संकल्प है—मानवता को धर्म, परोपकार को संस्कार और जनकल्याण को जीवन का ध्येय बनाना। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक जरूरतमंद तक सम्मानपूर्वक सहायता पहुँचे, क्योंकि नर सेवा ही नारायण सेवा है।
गौसेवा
परिवारोत्थान
छात्रों को शिक्षा में सहयोग
आपका नियमित सहयोग जरूरतमंद परिवारों, विद्यार्थियों, रोगियों और गौसेवा को संबल देता है। शिक्षा, उपचार और स्वावलंबन के माध्यम से आर्थिक विवशता का दुरुपयोग कर किए जाने वाले धर्मांतरण के प्रलोभनों के विरुद्ध समाज को सशक्त बनाता है। यह केवल सेवा में सहयोग नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति की रक्षा और राष्ट्रनिर्माण में आपकी सहभागिता है।